उत्तराखंड में BJP विधायक पर यौन शोषण का आरोप..महिला ने किया नया खुलासा

अपनी तहरीर में महिला ने कहा कि विधायक महेश नेगी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मई में उसने बेटी को जन्म दिया है, इस बच्ची के पिता विधायक महेश नेगी हैं। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Dwarahat BJP MLA Mahesh Negi: ALLEGATION ON BJP MLA MAHESH NEGI
Image: ALLEGATION ON BJP MLA MAHESH NEGI

अल्मोड़ा: यौन शोषण मामले में फंसे बीजेपी विधायक महेश नेगी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। देहरादून की रहने वाली एक महिला ने विधायक पर दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बीजेपी एमएलए पर कई गंभीर आरोप लगाए। महिला ने कहा कि विधायक महेश नेगी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मई में उसने बेटी को जन्म दिया है, इस बच्चे के पिता महेश नेगी हैं। आपको बता दें कि यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ कुछ दिन पहले बीजेपी एमएलए की पत्नी ने ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराया था। विधायक की पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा कि दून की रहने वाली एक महिला उनके पति को रेप केस में फंसाने की धमकी दे रही है। मामला रफा-दफा करने के लिए उसने 5 करोड़ रुपये की डिमांड की। अब इस मामले में आरोपी बनाई गई महिला ने बीजेपी एमएलए महेश नेगी पर पलटवार किया है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कोरोनावायरस का खौफ, 158 लोगों की मौत..देखिए हर जिले के आंकड़े
महेश नेगी अल्मोड़ा की द्वाराहाट विधानसभा सीट से विधायक हैं। दून की रहने वाली एक महिला ने एसएसपी दफ्तर में तहरीर देकर बीजेपी विधायक महेश नेगी पर दुराचार का आरोप लगाया। महिला ने अपनी बेटी और विधायक की डीएनए जांच कराने की मांग भी की। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने आरोपी महिला के तहरीर देने की पुष्टि की है। शनिवार को नेहरू कॉलोनी थाने और एसएसपी कार्यालय में दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि उसका मायका द्वाराहाट में है। वहां उसकी मां के बीमार होने पर मदद के बहाने विधायक महेश जोशी ने उससे संबंध बनाए। बाद में महिला की शादी हो गई। विधायक ने शादी से पहले और बाद में भी उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान बीजेपी विधायक महेश जोशी उसे हिमाचल, दिल्ली, अल्मोड़ा, हल्द्वानी और नेपाल ले गए, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: हल्द्वानी में घरों से निकल रहे हैं खतरनाक सांप, अब तक 500 से ज्यादा पकड़े गए
18 मई को महिला ने शामली जिले के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। 27 मई को जब बेटी और पति के डीएनए की जांच कराई गई तो इसका मिलान नहीं हुआ। जिसके बाद महिला ने दून आकर विधायक से संपर्क किया। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान विधायक की पत्नी ने उसे चुप रहने के लिए 5 लाख रुपये देने की पेशकश की। महिला ने इनकार किया तो विधायक की पत्नी ने उसके खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज करा दिया। आरोपी महिला अपनी बेटी को विधायक से जन्मी बता रही है। बहरहाल इस मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला और विधायक की पत्नी के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल ये जांच आगे कहां जाकर खत्म होगी, ये तो आगे आने वाला वक्त ही तय करेगा।