Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि 15 अगस्त को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से राहुल को गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। राहुल उर्फ सांगा उर्फ बाबा ने इसी साल जनवरी में सलमान खान की रेकी की थी। एसजीएम नगर में सरकारी राशन डिपो चलाने वाले प्रवीण की हत्या मामले में उत्तराखंड से गिरफ्तार मास्टरमाइंड राहुल ने बांद्रा मुंबई में जनवरी के पहले सप्ताह में बालीवुड फिल्म स्टार सलमान खान की रेकी भी की थी। इसी वजह से राहुल ब्रांदा में दो दिन रहा था, इस दौरान देखा था कि सलमान खान किस समय घर से बाहर निकलता है और कहां-कहां जाता है। राहुल कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर है। लारेंस बिश्नोई फिलहाल जोधपुर राजस्थान की जेल में बंद है। आगे पढ़िए