दुष्कर्म मामले में फंसे विधायक महेश नेगी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने कहा कि अगर जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो विधायक को गिरफ्तार किया जाएगा। आगे पढ़िए पूरी खबर
-
Komal Negi
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: DIG arun mohan joshi on vidhayak mahesh negi
पौड़ी गढ़वाल: दुष्कर्म मामले में फंसे बीजेपी विधायक महेश नेगी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। द्वाराहाट विधायक महेश नेगी के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि विधायक पर लगे आरोपों और महिला के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच अब सीओ सदर को सौंपी गई है। मामले में जांच अधिकारी बदल दिया गया है। एक खबर के मुताबिक इस मामले में डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने कहा कि अगर जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो विधायक को गिरफ्तार किया जाएगा। बहरहाल इस मामले में कई पेंच हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने विधायक की पत्नी की शिकायत पर उक्त महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है, लेकिन विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि उसकी शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में जानलेवा कोरोना, एक ही दिन में 9 लोगों की मौत..4 महिलाएं भी शामिल
पुलिस ने विधायक के बयान तक दर्ज नहीं किए। इसलिए जांच धीमी होने की बात कही जा रही है। वहीं पुलिस इसके पीछे तकनीकी वजह बता रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले से जुड़ी चार शिकायतें मिली हैं। जिनमें से एक के आधार पर महिला के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। अगर विधायक पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ इस मुकदमे में भी चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ, ये भी जान लें। द्वाराहाट विधायक महेश नेगी की पत्नी ने देहरादून की एक महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोपी महिला और उसके पति समेत 4 लोगों के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज हुआ है। आगे भी पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में अभी दूसरे राज्यों से नहीं आएंगी रोडवेज बसें, जानिए कबसे होगी शुरूआत
विधायक की पत्नी का आरोप है कि महिला ने उनके पति को दुष्कर्म मामले में फंसाने की धमकी देकर 5 करोड़ रुपये मांगे। महिला उनके पति का राजनीतिक करियर बर्बाद करने की धमकियां दे रही है। वहीं इस मामले में आरोपी बनाई गई महिला ने बीजेपी एमएलए महेश नेगी पर पलटवार किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बीजेपी एमएलए पर कई गंभीर आरोप लगाए। महिला ने कहा कि विधायक महेश नेगी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मई में उसने बेटी को जन्म दिया है, इस बच्ची के पिता विधायक महेश नेगी हैं। महिला ने अपनी बेटी और विधायक की डीएनए जांच कराने की मांग भी की। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।