Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: क्या आप अक्सर उदास रहते हैं? बेवजह रोने का दिल करता है? जिंदगी बेमतलब सी लगती है? अगर इन सवालों का जवाब ‘हां’ है, तो इन लक्षणों को इग्नोर ना करें। हो सकता है कि आप भी डिप्रेशन के शिकार हों। कोरोना काल में डिप्रेशन के चलते खुदकुशी के मामले तेजी से बढ़े हैं। तमाम परेशानियों से जूझ रहे लोग जिंदगी की बजाय मौत को गले लगा रहे हैं। ऊधमसिंहनगर के जसपुर में भी यही हुआ। यहां एक शिक्षक ने खुद को तमंचे से गोली मार ली। लहूलुहान युवक को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मरने वाले युवक की शिनाख्त 40 साल के सत्यजीत सिंह के रूप में हुई।