Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: इन दिनों हर तरफ कोरोना का शोर है। कोरोना से बचाव के लिए हर स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन कोरोना के साथ-साथ हमें डेंगू और मलेरिया से भी बचना है। डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए जरूरी है कि हम अपने आस-पास सफाई रखें। दूसरों को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए मोटिवेट करें। नई टिहरी में लोगों को स्वच्छता का महत्व बताने और शहर की गलियों को चमकाने के लिए डीएम मंगेश घिल्डियाल खुद सड़कों पर उतरे। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने घर-घर जाकर लोगों से शहर को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान देने की अपील की। इस दौरान लोगों को सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग कूड़ेदानों में डालने के लिए कहा गया। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने लोगों से अपने सामने कूड़ा डलवाया। आगे भी पढ़िए इस बारे में खास बातें