Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: अध्यात्म और योग की नगरी ऋषिकेश अब एक नई चर्चा का विषय बन गया है। खबरों की माने तो ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला और अन्य गंगा घाटों पर विदेशी महिलाओं द्वारा न्यूड फोटोशूट करवाया गया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। ऋषिकेश में गंगा नदी पर बने लक्ष्मण झूला पर फ्रांस की एक युवती ने न्यूड वीडियो शूट करवाया। अब तक की रिपोर्ट के मुताबिक 27 साल की विदेशी युवती ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला पर न्यूड वीडियो शूट कर रही थी। 25 अगस्त को स्थानीय वार्ड पार्षद गजेंद्र सजवाण ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस का इस बारे में कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच हो रही है। अपनी शिकायत में पार्षद गजेंद्र सिंह सजवाण का कहना है कि क्षेत्र में होटलों में ठहरे कुछ विदेशी नागरिक तपोवन क्षेत्र में गंगा घाट और लक्ष्मण झूला पर महिलाओं की नग्न तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उन्होंने शिकायत में आगे कहा कि इससे क्षेत्र की छवि धूमिल हो रही है। आगे पढ़िए