Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: एक दुखद खबर है। कुछ समय से बीमार चल रहे देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया। प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने इस बात की जानकारी दी है। दिल्ली कैंट स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में पूर्व राष्ट्रपति का इलाज किया जा रहा था। आज सुबह ही अस्पताल की तरफ से बताया गया था कि उनके फेफड़ों में संक्रमण की वजह से वह सेप्टिक शॉक में थे। आपको बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्दी की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। 84 वर्षीय मुखर्जी लगातार गहरे कोमा में थे और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। सेप्टिक शॉक एक ऐसी गंभीर स्थिति है, जिसमें रक्तचाप काम करना बंद कर देता है और शरीर के अंग पर्याप्त ऑक्सीजन प्राप्त करने में विफल हो जाते हैं। उन्हें 10 अगस्त को दिल्ली कैंट स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था।