गढ़वाल: दिन-दहाड़े जेल से फरार हो गए दो कैदी, पुलिस विभाग में हड़कंप

एक आजीवन कारावास और दूसरा विचाराधीन कैदी था सूचना मिलने के बाद पुलिस की ओर से जिले की सीमाओं के साथ ही जिले में चैकिंग शुरु कर दी गई है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Chamoli news: Two prisoners escaped from Chamoli jail
Image: Two prisoners escaped from Chamoli jail

चमोली: चमोली जेल से मंगलवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे जे बीच दो कैदी फरार हो गये हैं जिसके बाद से चमोली जेल में हड़कंप मच गया है। जेल प्रशासन की ओर से अन्य कैदियों से इस मामले में पूछताछ भी की जा रही है,दोनो कैदियों में से एक आजीवन कारावास और दूसरा विचाराधीन कैदी था सूचना मिलने के बाद पुलिस की ओर से जिले की सीमाओं के साथ ही जिले में चैकिंग शुरु कर दी गई है। चमोली जेल के जेलर प्रमोद पांडे के मुताबिक मंगलवार को जब वे एक विदाई पार्टी में शामिल होने गोपेश्वर गये थे। इस दौरान सफाई के लिये कैदियों को बाहर लाया गया। जहां सफाई के दौरान मौका पाकर गोदाम की कुंडी तोड़कर दो कैदी जेल से फरार हो गये। कैदियों के फरार होने की खबर फैलते ही जेल में हड़कंप मच गया। वहीं जेल में तैनात कर्मचारियों की ओर से आसपास खोजबीन शुरु की गई। लेकिन कई देर तक कोई जानकारी न मिलने पर जेल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस सहित जिले के उच्चाधिकारियों को दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जेल से भागा एक कैदी चमोली के ग्राम रांगतोली निवासी नवीन चंद्र मार्च 2018 से पोक्सो एक्ट में आजीवन कैद की सजा काट रहा था। जबकि दूसरा नेपाल के कलरही थाना, सुरखेत हाल चुन्नी बैंड, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग निवासी दीपक राणा इसी साल मार्च से अन्य मामले में विचाराधीन बंदी था। एसपी चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशानुसार घटना की सूचना के से ही जिले की सीमाओं सहित थाना व चौकियां को अर्लट कर दिया गया है,चमोली जिले में पुलिस मुस्तैद हो गई है ताकि जल्द से जल्द दोनो भागे हुए कैदियों को पकड़ा जा सके

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में अब तक 640 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, देखिए हर जिले की रिपोर्ट