Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में तीसरा सियासी विकल्प बनने की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय दलों को झटके देने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में आप की बढ़ती सक्रियता ने सियासी दलों की बेचैनी बढ़ाई है और ये बैचेनी बेवजह नहीं है। आप ने उत्तराखंड में एंट्री के साथ ही दोबारा सत्ता में आने का ख्वाब देख रही कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव हरिमोहन जुंवाठा ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। वजूद के संकट से जूझ रही कांग्रेस पार्टी के लिए हरिमोहन जुंवाठा का यूं चले जाना बड़ा नुकसान है। कांग्रेस के बड़े चेहरे पहले ही सत्ताधारी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। और जो लोग कांग्रेस में बचे रह गए हैं, अब वो भी नये विकल्प तलाश रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। प्रदेश में आप की सक्रियता बढ़ गई है। आप के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि अपनी पार्टियों में हाशिए पर धकेल दिए गए कुछ बड़े चेहरे आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। यही हो भी रहा है। आगे पढ़िए