Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: चीन संग जारी तनाव के बीच उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी कड़ी कर दी गई है। उत्तरकाशी में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी सीमा पर होने वाली हर गतिविधि की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। यहां सेना और आईटीबीपी अलर्ट पर है। सोमवार सुबह इंडियन एयरफोर्स के फाइटर जेट ने उत्तरकाशी के सीमावर्ती क्षेत्रों में उड़ान भरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गलवान घाटी में चीन के धोखे से सबक लेते हुए भारत ने बॉर्डर पर चौकसी और सुरक्षा के मजबूत इंतजाम किए हैं। सीमांत जिले उत्तरकाशी के नेलांग बॉर्डर की आखिरी चौकियों पर सेना और आईटीबीपी के जवान मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। उत्तराखंड में चीन सीमा पर सुरक्षा को लेकर वायु सेना को भी अलर्ट किया गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में वायुसेना के विमान नियमित रूप से उड़ान भर रहे हैं। सोमवार सुबह उत्तरकाशी के सीमांत क्षेत्रों में वायु सेना के विमानों ने हवाई दौरा किया। सीमावर्ती इलाकों में जवानों के काफिले भेजे जा रहे हैं। चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर सेना की गतिविधियां बढ़ गई हैं। जिन जवानों को बॉर्डर पर भेजा जा रहा है, उन्हें पहले चिन्यालीसौड़ में ठहराया जा रहा है। आगे पढ़िए