Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: सतपुली : राजनीति ऐसी चीज होती है जो कोई भी कार्य करवा सकती है...बात पौड़ी गढ़वाल के कल्जीखाल ब्लॉग में वर्तमान में बन रहे बड़खोलू सकिनखेत मोटर मार्ग की है। इस मार्ग का सर्वे कुड़ी गांव, हेडखोली होते हुए हुआ था। लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण मार्ग को 25 साल पुरानी सर्वे में जबरदस्ती ले जाया जा रहा था। इसके बाद गुस्साए गांव वालों ने काम को रुकवा दिया। कुड़ी गांव वासियो का कहना है कि इस मार्ग पर सबसे ज्यादा खेत उन्हीं के गांव के कट रहे हैं। इसके बाद भी उनके गांव को ही सड़क से नही जोड़ा जा रहा। कुड़ी गांव हेडखोली वासियों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, पर जब इस मार्ग की वर्तमान सर्वे उनके गांव को लिंक करते हुए हुई थी तो फिर राजनीतिक दबाब में प्रांतीय लोक निर्माण विभाग सड़क की दिशा क्यों बदल रहा है? ग्रामीणों का कहना है कि आगे सड़क तभी जाएगी जब उनके गांव से जुड़ेगी