Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: भाजपा सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था। इस बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार तो नहीं मिला, लेकिन रोजगार को छीनने का काम जरूर हुआ। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने 12 सितंबर को प्रदेशभर में युवा शक्तियों और बेरोजगारों के लिए ‘रोजगार दो रोजगार दो वरना गद्दी छोड़ दो’ के उद्घोष से प्रत्येक विकास खंड पर धरना कर कार्यकर्ता एवं जनता से आह्वान किया गया। इसके अलावा कांग्रेस द्वारा चेतावनी दी जा चुकी है कि आगामी 23 सितंबर को विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस विधानसभा के बाहर धरना देगी। आपको बता दें कि उत्तराखंड में बेरोजगारी लगातार बढ़ती ही जा रही है। कई युवा आत्महत्या कर चुके हैं। इस बीच पौड़ी गढ़वाल में जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारे लगा कर राज्य सरकार का विरोध किया। कांग्रेस द्वारा त्रिवेन्द्र सरकार को चेतावनी दी गई कि या तो रोजगार दो या फिर गद्दी छोड़ दो। आगे पढ़िए