Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: राज्य के काबिल और ईमानदार अफसरों की बात करें तो आईएएस मंगेश घिल्डियाल का नाम भी उस सूची में शुमार है। रुद्रप्रयाग में रहकर रुद्रप्रयाग की जनता के दिलों को जीतने के बाद हाल ही में उनको टिहरी जिले की जिम्मेदारी सौंपी थी। अब उनके कंधों के ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। हाल ही में उनको पीएमओ में सेवाएं देने का निमंत्रण प्राप्त हुआ है। यह राज्य के लिए फक्र की बात है। पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ को धरातल पर उतारने के बाद आईएएस मंगेश घिल्डियाल का नाम पिछले दो सालों से पीएमओ की गुड बुक में शामिल था और आखिरकार उनको पीएमओ से बुलावा आ ही गया। यह तो तय है आईएएस मंगेश घिल्डियाल के पीएमओ के अंडर सेक्रेटरी पद पर तैनाती से उत्तराखंड के सभी जिलों को काफी लाभ मिलेगा।