Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
बागेश्वर: मेंटल हेल्थ.... डिप्रेशन.... मानसिक तनाव... इन शब्दों के आसपास ही कई लोगों की दुनिया सिमट के रह गई है। यह एक ऐसी समस्याएं हैं जो समाज में आज तक नजरअंदाज की जा रही हैं। डिप्रेशन और मानसिक तनाव के ऊपर बात करना आजकल बेहद जरूरी हो गया है। लॉकडाउन के दौरान मानसिक तनाव और डिप्रेशन के कारण राज्य में आत्महत्या के केस काफी अधिक बढ़ रहे हैं। अगर हम कारणों की तह तक जाएंगे तो हमें मानसिक तनाव और डिप्रेशन ही मुख्य वजह मिलेगी। डिप्रेशन और मानसिक तनाव लोगों की जान तक ले सकता है। बागेश्वर से भी एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि बागेश्वर में एक व्यापारी ने बीते मंगलवार की रात को फांसी लगाकर अपने घर में आत्महत्या कर ली। आज सुबह उसका शव दो मंजिला मकान की रेलिंग पर लटकता हुआ मिला जिसके बाद वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने बरामद किया शव का पोस्टमार्टम कर के परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता करने में जुट गई है।