Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: एडवेंचर स्पोर्ट्स और पैराग्लाइडिंग के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही पौड़ी की नयार घाटी में भी पैराग्लाइडिंग शुरू हो जाएगी। क्षेत्र में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने की मुहिम जारी है। ये मुहिम रंग लाई तो नवंबर में सतपुली से लगी नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग का रोमांच देखने को मिलेगा। यहां राष्ट्रीय स्तर पर पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले सौ से ज्यादा पायलट उड़ान भरेंगे। क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग शुरू होगी तो एचवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों को दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि दूसरे राज्यों से लोग हमारे यहां आएंगे। जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कोरोना संक्रमण के चलते जैसे हालात बने हुए हैं, उससे उबरने के लिए जरूरी है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाए। बाहर से लौटे लोगों को रोजगार दिया जाए। पर्यटन के जरिए रोजगार के अवसर सृजित किए जा सकते हैं। पौड़ी में यही प्रयास हो रहा है। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में पौड़ी जिला प्रशासन ने नयार घाटी में राष्ट्रीय स्तर के एडवेंचर स्पोर्ट्स इवेंट की तैयारी शुरू कर दी है। आगे पढ़िए