Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हल्द्वानी: राज्य में आए दिन स्मैक तस्करी के मामले बेहद बढ़ता ही जा रहे हैं जो कि बेहद चिंता का विषय है। इस पर लगाम लगाना बेहद जरूरी है और प्रशासनिक स्तर पर भी स्मैक तस्करों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी भी जरूरी है। स्मैक तस्करी की ताजा घटना नैनीताल जिले के हल्द्वानी से सामने आ रही है। हल्द्वानी में एक महंगी बाइक से स्मैक तस्करी करने का मामला सामने आया है। स्मैक तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से जो बाइक बरामद हुई उसकी कीमत सुनकर पुलिस के भी पांव तले जमीन खिसक गई। बता दें कि जिस बाइक से दोनों आरोपी स्मैक तस्करी को अंजाम दे रहे थे उस बाइक की कीमत 14 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों तस्करों को हल्द्वानी के हल्दूचौड़ से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने 14 लाख की बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आगे पढ़िए