Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: कुमाऊं का खूबसूरत शहर नैनीताल। यहीं के भीमताल में 22 साल का विभव अपने परिवार के साथ रहता था। विभव होनहार था, बीटेक कर रहा था। भविष्य में इंजीनियर बनता, लेकिन विभव और उसके परिवार के सारे सपने गुरुवार की रात बिखर गए। देर रात पौने तीन बजे विभव ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को शूट कर लिया। पुलिस कह रही है कि खुदकुशी की वजह के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, हालांकि इस मामले में अब तक कई नई जानकारियां निकल कर सामने आई हैं। विभव ने खुद को गोली क्यों मारी, इसका राज उसके मोबाइल में छिपा है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। मामले की छानबीन जारी है। बताया जा रहा है कि विभव ने आखिरी बार अपने वॉट्सऐप पर किसी से चैट करते हुए लिखा है कि ‘मैं दिल को शूट करूं या दिमाग को’। थोड़ी देर बाद विभव लिखता है ‘मैंने फैसला लिया है कि मैं दिमाग को शूट करता हूं...’। यही विभव के आखिरी शब्द थे, जिन्हें लिखने के बाद उसने खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आगे पढ़िए