केदारनाथ आपदा में मारे गए 4 लोगों के कंकाल मिले, फिर याद आया वो डरावना मंज़र

केदारनाथ क्षेत्र में नर कंकालों की खोजबीन में जुटी टीम को चार नर कंकाल मिले हैं। ये नर कंकाल रामबाड़ा के ऊपरी तरफ खोजबीन के दौरान पाए गए।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Kedarnath disaster: 4 male skeletons found in Kedarnath
Image: 4 male skeletons found in Kedarnath

रुद्रप्रयाग: साल 2013 में आई केदारनाथ आपदा के दौरान मारे गए यात्रियों के कंकाल खोजने के अभियान पर निकली टीम के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। खोजबीन के लिए चल रहे सर्च ऑपरेशन के पांचवे दिन रविवार को टीम ने चार नर कंकाल बरामद किए। 16-17 जून को आई केदारनाथ आपदा में साढ़े पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 3200 लोग आज तक लापता हैं। इन लापता लोगों के कंकालों की खोजबीन के लिए बुधवार को केदारघाटी में एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान चार दिन तक टीमें यहां-वहां भटकती रहीं, लेकिन एक भी नर कंकाल नहीं मिला। रविवार को सुबह कंकालों की खोजबीन के लिए एक बार फिर अभियान शुरू किया गया। इस दौरान टीम को चार नर कंकाल मिले हैं। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - ब्रेकिंग: आज उत्तराखंड में 878 लोग कोरोना पॉजिटिव, 13 मौत..40963 पहुंचा आंकड़ा
ये नर कंकाल रामबाड़ा के ऊपरी तरफ खोजबीन के दौरान पाए गए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम इन नर कंकालों का डीएनए सैंपल लेगी। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि केदारनाथ में आई आपदा के दौरान 3200 लोग लापता हो गए थे। इनकी तलाश के लिए रुद्रप्रयाग में हर साल सर्च अभियान चलाया जाता है। इस साल भी हाईकोर्ट के आदेश के बाद कंकालों की खोजबीन के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को दस टीमों को अलग-अलग रूटों के लिए रवाना किया था। ताकि लापता लोगों के परिजनों को पता चल सके कि वह जिंदा हैं या मारे जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में चल रहे अभियान के दौरान चार दिन तक टीम को एक भी नर कंकाल नहीं मिला। इसलिए 9 टीमें शनिवार को वापस लौट आई थीं। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के लिए गर्व का पल..संसद में गूंजा पहाड़ की दो दानवीर महिलाओं का नाम
एक टीम का अभियान रविवार तक बढ़ा दिया गया था। इस टीम ने आज सुबह रामबाड़ा क्षेत्र के समीप चार नर कंकाल बरामद किए। साल 2013 की केदारनाथ आपदा में हजारों लोग मारे गए थे। उस वक्त रेस्क्यू दलों ने चार हजार से ज्यादा शव बरामद किए थे, लेकिन तीन हजार से ज्यादा लोग आज तक लापता हैं। ये कहां गए, इनके साथ क्या हुआ। कोई कुछ नहीं जानता। इनकी तलाश के लिए रुद्रप्रयाग में फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। अभियान के लिए 70 लोगों की दस टीमें गठित की गईं हैं। ये टीमें पिछले चार दिन से कंकालों की खोजबीन में जुटी थीं, लेकिन कोई कंकाल ना मिलने पर 9 टीमों को वापस बुला लिया गया। जबकि एक टीम का अभियान रविवार तक के लिए बढ़ाया गया था। इस टीम ने आज सुबह चार नर कंकाल बरामद किए। टीम में पुलिस, एसडीआरएफ और मजदूरों के साथ फॉर्मासिस्ट भी शामिल हैं।