Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
ऋषिकेश: उत्तराखंड शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। नई कामयाबी हासिल कर रहा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के हिस्से एक बड़ी उपलब्धि आई है। इंस्पायर अवॉर्ड नामांकन में देशभर के टॉप-10 राज्यों की लिस्ट में अपना उत्तराखंड पांचवें स्थान पर है। उत्तराखंड के हजारों स्कूली छात्रों ने इस प्रतियोगिता में अपनी रुचि दिखाई और इसके लिए नॉमिनेशन कराया। प्रदेशभर से जिस बड़ी संख्या में नॉमिनेशन हुए, उसने उत्तराखंड को नॉमिनेशन में पांचवे स्थान पर ला दिया। इस लिस्ट में चंडीगढ़ पहले स्थान पर रहा, जबकि बिहार राज्य को दूसरी पोजिशन मिली। इसके अलावा उत्तराखंड के कई जिलों ने देश के टॉप-50 जिलों में जगह बनाई है। इन जिलों में टिहरी गढ़वाल और चमोली जिला भी शामिल है। देशभर के टॉप-50 जिलों में टिहरी गढ़वाल आठवें और चमोली 16 वें नंबर पर है। चलिए अब आपको इंस्पायर अवॉर्ड प्रतियोगिता के बारे में बताते हैं। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक समझ को बढ़ावा देना और उन्हें नेशनल लेवल पर पहचान दिलाना है। आगे पढ़िए