Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: ‘सोच रहा हूं दिल को गोली मारूं या दिमाग को’ ये वो आखिरी शब्द हैं जो 22 साल के विभव ने किसी को वॉट्सऐप पर चैट करते हुए लिखे थे। इन आखिरी शब्दों के साथ ही विभव ने अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला कर लिया। एक गोली चली, जिसके बाद विभव खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। नैनीताल के भीमताल में रहने वाले विभव शर्मा ने शुक्रवार को पिता की रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। विभव चला गया, लेकिन उसकी मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है। पुलिस का मानना है कि खुदकुशी की वजह प्रेम-प्रसंग हो सकती है। विभव के फोन की डिटेल खंगाली जा रही है। एक आखिरी चैट भी पुलिस को मिली है, जिसमें विभव ने लिखा कि ‘सोच रहा हूं दिल को गोली मारूं या दिमाग को’। इसके बाद विभव के शब्द थम गए। आगे पढ़िए