Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: करवाचौथ का त्योहार नजदीक है। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। करवाचौथ की तैयारियों के बीच उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक पत्नी की बहादुरी की ऐसी शानदार खबर आई है, जिसे सुन आपको खुशी भी होगी और हैरानी भी। पिथौरागढ़ में एक सुहागिन अपने पति की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई। इस पहाड़ी महिला ने पति की जान खतरे में देख गुलदार पर दरांती से हमला कर दिया। महिला का साहस देख गुलदार को भी उल्टे पांव भागना पड़ा। चलिए आपको पूरा घटनाक्रम बताते हैं। पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र में एक गांव है धारापानी। दूसरे पहाड़ी इलाकों की तरह यहां भी गुलदार की दहशत कायम है। शनिवार को गांव में रहने वाले 40 वर्षीय ललित मोहन जोशी खेतों में घास लेने गए थे। साथ में पत्नी ज्योति भी थी। ललित और ज्योति घास काटने के बाद चारा लेकर घर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे गुलदार ने ललित मोहन जोशी पर हमला कर दिया। आगे पढ़िए