उत्तराखंड: टिहरी झील में समाई बोलेरो..23 साल की दीक्षा रावत का शव मिला, बाकी लापता

टिहरी झील में वाहन की तलाश जारी है, लेकिन ये इतना आसान भी नहीं है। ऑपरेशन के दौरान पुलिस को एक युवती का शव मिला। मरने वाली युवती की शिनाख्त 23 साल की दीक्षा के रूप में हुई।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Tehri Lake Bolero: Bolero immersed in Tehri lake one dead body found
Image: Bolero immersed in Tehri lake one dead body found

टिहरी गढ़वाल: पहाड़ी रास्तों पर सफर सुरक्षित नहीं रह गया है। अनलॉक में मिली ढील के बाद प्रदेश में सड़क हादसे तेजी से बढ़े हैं। इस वक्त एक बड़ी खबर टिहरी जिले से आ रही है। जहां तेज रफ्तार वाहन टिहरी झील में जा गिरा। मौके पर पुलिस की तरफ से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन के दौरान पुलिस को एक युवती का शव मिला। मरने वाली युवती की शिनाख्त 23 साल की दीक्षा के रूप में हुई। विशाल टिहरी झील में वाहन की तलाश जारी हैं, लेकिन ये इतना आसान भी नहीं है। वाहन का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। वाहन में सवार दूसरे लोगों की भी तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक बोलेरो वाहन देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहा था। इसी दौरान वाहन हादसे का शिकार हो गया। बुधवार शाम टिहरी पुलिस को सूचना मिली थी कि देहरादून से रुद्रप्रयाग के लिए निकले एक वाहन की लोकेशन नहीं मिल रही। सवारियों से भरा बोलेरो वाहन मंगलवार रात 10 बजे रुद्रप्रयाग के लिए निकला था। वाहन की लोकेशन नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू की तो टिहरी झील जीरो बैंड के पास एक पैराफिट टूटा मिला। वहां कुछ बैग भी मिले। पुलिस ने सुबह होते ही मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कोरोना का कहर, 1 ही दिन में 20 लोगों की मौत..देेखिए हर जिले से आंकड़े
पुलिस ने बताया कि देहरादून के मयूर विहार, सहस्त्रधारा रोड निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्य और चालक के लापता होने की सूचना मिली थी। इस संबंध में रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ क्षेत्र में रहने वाले भारत पाल सिंह रावत ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात अभिषेक रावत अपनी बहन दीक्षा और आशु के साथ ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग के लिए निकले थे। वाहन उनका ड्राइवर अवतार सिंह चला रहा था। बुधवार सुबह गांव से जानकारी मिली की ये लोग अभी तक गांव नहीं पहुंचे। सबके मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे थे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस दौरान टिहरी झील जीरो बैंड के पास पैराफिट टूटा हुआ मिला। अनहोनी की आशंका होने पर पुलिस ने गुरुवार सुबह यहां सर्च अभियान चलाया। इस दौरान 22 साल की दीक्षा का शव झील से बरामद हुआ। वाहन मे सवार दूसरे लोगों की तलाश जारी है।