Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
ऋषिकेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन परियोजना का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहाड़वासी सालों से उत्तराखंड के चार धामों के रेल सेवा से जुड़ने का इंतजार कर रहे हैं और ये इंतजार अगले कुछ सालों में खत्म होने वाला है। दशकों से प्रस्तावित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट विस्तार ले रहा है। आपको ये जानकर खुशी होगी कि प्रोजेक्ट का काम करा रही कार्यदायी संस्था ने रेल मार्ग के बीच में पड़ने वाले पहाड़ को काट कर तीन एडिट सुरंग तैयार कर ली हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत पहला रेलवे स्टेशन योगनगरी रेलवे स्टेशन भी बनकर तैयार हो चुका है। लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम के मुताबिक ऋषिकेश से आगे पहाड़ पर रेल लाइन पहुंचाने के लिए चंद्रभागा नदी के ऊपर रेलवे पुल बनाया जा रहा है। इसके अलावा ऋषिकेश से आगे के रेल मार्ग के बीच में स्थित पहाड़ों को काटकर सुरंग बनाई जा रही हैं। रेल विकास निगम ने पहाड़ में टनल बनाने का जिम्मा कार्यदायी संस्था एप्को इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड को दिया है। कार्यदायी संस्था ने सितंबर 2018 में तीन एडिट सुरंग बनाने का काम शुरू किया था। आगे पढ़िए