Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: दिल्ली से देहरादून का सफर अब आसान होने जा रहा है। दिल्ली से लेकर देहरादून तक फोर लेने एक्सप्रेस-वे बनाया जाना है। परियोजना के तहत सड़क निर्माण का काफी काम पूरा हो गया है। अब तीसरे चरण का काम होना है। जिसमें गणेशपुर से देहरादून के बीच का 19 किमी का हिस्सा बनाया जाना है। उत्तराखंड से दिल्ली की कनेक्टिविटी के लिहाज से ये प्रोजेक्ट बेहद महत्वपूर्ण है। एक्सप्रेस वे बन जाने के बाद लोग दून से दिल्ली सिर्फ 3 घंटे में पहुंचेंगे। अभी इस दूरी को तय करने में 5 से 7 घंटे लगते हैं। इस तरह दून से दिल्ली का सफर उबाऊ होने के साथ ही तकलीफ भी देता है। चलिए अब आपको प्रोजेक्ट की खास बातें बताते हैं। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली से डासना, सावली, सहारनपुर और गणेशपुर होते हुए देहरादून तक फोर लेन एक्सप्रेस-वे बनाया जाना है। परियोजना का काफी हिस्सा बनकर तैयार है। अब तीसरे चरण का काम होना है। जिसके तहत गणेशपुर से देहरादून के बीच का 19 किमी भाग बनाया जाना है। इसके अलावा तीसरे चरण में डाट काली मंदिर के पास 400 मीटर लंबी डबल लेन टनल बनाई जाएगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस सुरंग के लिए डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया है।आगे पढ़िए