Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड नशे के सौदागरों के निशाने पर है। दूसरे राज्यों से भारी मात्रा में नशे की खेप उत्तराखंड पहुंचाई जा रही है, जो यहां की युवा पीढ़ी को बर्बादी की गर्त में धकेल रही है। स्मैक तस्करों की धरपकड़ के लिए प्रदेशभर में अभियान चल रहा है, लेकिन इस अभियान का कोई खास असर दिख नहीं रहा। स्मैक तस्कर अब भी दूसरे राज्यों से स्मैक की तस्करी कर उत्तराखंड के स्कूल-कॉलेजों में सप्लाई कर रहे हैं। हाल ही में देहरादून पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच सौ ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को पकड़ा। युवकों के पास से बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब साठ लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।