पहाड़ का बेमिसाल किसान, अपने खेत में उगाया 9 फीट लंबा शिमला मिर्च का पौधा

प्रगतिशील किसान नारायण सिंह ने अपने खेत में ऑर्गेनिक तरीके से शिमला मिर्च का पौधा तैयार किया है। जिसकी ऊंचाई 9.03 फीट है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Almora News: Almora farmer grows 9 feet tall capsicum plant
Image: Almora farmer grows 9 feet tall capsicum plant

अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में मेहनतकश किसान ने 9.03 फीट ऊंचा शिमला मिर्च का पौधा तैयार किया है। जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उद्यान अधिकारी भी जैविक विधि से तैयार इस पौधे की विशालता देख हैरान हैं। जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि जैविक विधि से तैयार ये पौधा रिकॉर्ड के लायक है। फिलहाल इसे कुमाऊं का सबसे ऊंचा शिमला मिर्च का पौधा माना जा रहा है। जिस किसान के खेत में ये विशाल पौधा तैयार हुआ है, उनका नाम है नारायण सिंह मेहरा। वो अल्मोड़ा के सोमेश्वर क्षेत्र में स्थित डौनी गांव में रहते हैं। नारायण सिंह ने अपने खेत में ऑर्गेनिक तरीके से शिमला मिर्च का पौधा तैयार किया है। जिसकी ऊंचाई 9.03 फीट है। उद्यान विभाग के विशेषज्ञ इस पौधे को लेकर विभागीय स्तर पर अध्ययन करने जा रहे हैं।किसान नारायण सिंह मेहरा की गिनती क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों में होती है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: वन विभाग में 10 हजार नियुक्तियों का रास्ता साफ, सीएम ने हरी झंडी
उन्होंने बीते मई में शिमला मिर्च का खेत तैयार किया था। इसमें बीज बोने के बाद करीब 50 पौधे उत्पादन के लिए संरक्षित किए गए। सीजन के दौरान एक पौधे ने 10 से 20 किलो तक फसल दी। नारायण सिंह बताते हैं कि उनके खेतों में संरक्षित कुछ पौधे चार महीने में 9.03 फीट ऊंचे हो गए, जो कि अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है। इन पौधों से अब तक 10 से 12 किलो उपज मिल चुकी है। वहीं उद्यान विशेषज्ञ डॉ. रमेश बिष्ट कहते हैं कि इससे पहले पत्थरखोला में कैलाश रावत के पॉलीहाउस में उगे शिमला मिर्च के पौधों की ऊंचाई छह फीट के आसपास दर्ज की गई थी। व्यावसायिक पौधे अधिकतम 7 फीट तक ऊंचे होते हैं। ऐसे में किसान नारायण सिंह मेहरा के उद्यान में शिमला मिर्च के 9.03 फीट पौधे का होना, अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है। इसे लेकर अध्ययन किया जाएगा। कोरोना जैसे महासंकट के दौरान लोगों का रुझान खेती की तरफ बढ़ रहा है, जो कि सुखद संकेत है।