Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चम्पावत: पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद उत्तराखंड में नशे का कारोबार रुक नहीं रहा। नशे के सौदागरों के खिलाफ प्रदेशभर में अभियान चल रहा है। तस्कर पकड़े भी जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद नशे का धंधा पूरी तरह बंद नहीं हो पाया है। सीमावर्ती जिलों में स्थिति और भी खराब है। यहां सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त मिल रही हैं। मामला चंपावत का है। जहां पुलिस ने एक युवक और युवती को चरस की तस्करी करते पकड़ा। आरोपियों के पास से एक किलो से ज्यादा मात्रा में चरस बरामद हुई। युवक और युवती ऊधमसिंहनगर जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सीमावर्ती जिले चंपावत में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस के गश्ती दल ने दो लोगों को चरस की तस्करी करते पकड़ा। जानकारी के अनुसार पुलिस और एचपीयू के जवान जिले के धौन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बाइक में दो लोग आते दिखाई दिए। दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने बाइक रोक दी। आगे पढ़िए