लक्ष्मण झूला पर अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने एक अमेरिकी महिला को गिरफ्तार किया है। इस मामले में फ्रांसिसी महिला समेत दो लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आगे पढ़िए पूरी खबर
-
Komal Negi
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Foreign woman arrested for making pornographic videos
ऋषिकेश: तीर्थनगरी ऋषिकेश। योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। हर साल हजारों विदेशी सैलानी योग और शांति की तलाश में ऋषिकेश पहुंचते हैं। कुछ सैलानी थोड़े दिन ठहर कर वापस लौट जाते हैं, तो कुछ हमेशा के लिए यहीं रह जाते हैं। मां गंगा के तट के किनारे बसी इसी पावन नगरी में कुछ दिन पहले एक विदेशी महिला पर्यटक ने ऐसा घिनौना काम किया, जिसने देवभूमि की छवि तार-तार कर दी। अगस्त में यहां पुलिस ने फ्रांस की एक महिला को अश्लील वीडियो शूट मामले में गिरफ्तार किया था। महिला के साथ एक स्थानीय फोटोग्राफर को भी पुलिस ने पकड़ा था। अब इसी मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। ऋषिकेश पुलिस ने अश्लील वीडियो मामले में एक अमेरिकन महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पिछले दो महीने से फरार चल रही थी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत समेत 300 कांग्रेसियों पर मुकदमा, जानिए क्यों?
अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार विदेशी महिला का नाम टोरी लेनिट है। वो यूएसए की रहने वाली है। मुनिकीरेती थाना प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि पकड़ी गई महिला लक्ष्मण झूला और एक होटल में अश्लील वीडियो बनाने के मामले में आरोपी है। वो लंबे वक्त से फरार चल रही थी। इस मामले में पुलिस एक फ्रांसिसी महिला और स्थानीय फोटोग्राफर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आपको बता दें कि दो महीने पहले लक्ष्मण झूला क्षेत्र में अश्लील वीडियो की शूटिंग का मामला खूब चर्चा में रहा था। अगस्त महीने में कुछ विदेशियों ने लक्ष्मण झूला और अन्य जगहों पर अश्लील और न्यूड फोटो, वीडियो बनाकर बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। जिसका कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध किया था।
यह भी पढ़ें - पहाड़ के वाण गांव की बेटी..जिस ट्रैक में आपको लगते हैं 10 दिन, वो इस बेटी में 36 घंटे में पूरा किया
इसे लेकर स्थानीय सभासद गजेंद्र सजवाण ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने फ्रांस की एक महिला को गिरफ्तार किया था। यह महिला होटल के एक कमरे में न्यूड फोटोशूट कराती नजर आ रही थी। पुलिस ने जब आरोपी महिला से सख्ती से पूछताछ की तो वो कहने लगी कि यौन उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता के लिए उसने यह फोटो और वीडियो शूट कराए हैं। आरोपी फ्रांसिसी महिला के इस बयान पर काफी हंगामा हुआ था। अब इसी मामले में पुलिस ने एक अमेरिकी महिला को भी गिरफ्तार किया है। उस पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। यह महिला अश्लील वीडियो के सामने आने के बाद से ही गायब चल रही थी।