रुद्रप्रयाग: पत्नी को छोड़कर प्रेमिका से शादी की फिराक में था पति, हो गया भंडाफोड़

लड़की वाले बारात का इंतजार कर रहे थे। सारी तैयारी हो चुकी थी, बस दूल्हे राजा का इंतजार था। इसी बीच पुलिस ने परिजनों को कुछ ऐसा बताया कि वहां मौजूद लोग दंग रह गए। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Rudraprayag News: Police stopped man second marriage in Rudraprayag
Image: Police stopped man second marriage in Rudraprayag

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग में युवक पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी रचाने की फिराक में था, लेकिन पत्नी ने हिम्मत दिखाते हुए युवक की शादी रुकवा दी। महिला ने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के दखल के बाद शादी रुकवा दी गई। पुलिस ने युवक के साथ-साथ लड़की पक्ष को भी सख्त हिदायत दी है। मामला गुप्तकाशी क्षेत्र का है। यहां एक महिला ने थाने में शिकायत देते हुए बताया कि उसके पति दूसरी शादी कर रहे हैं। जबकि उसका पति से तलाक नहीं हुआ है। मामला गंभीर था। अगर समय पर एक्शन नहीं लिया जाता तो युवक किसी और लड़की से शादी कर लेता। ऐसे में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जाखड़ी गांव में रहने वाले आरोपी पति राजेश से संपर्क साधा।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: नवरात्र पर बड़ी खबर, इस प्रसिद्ध सिद्धपीठ के 17 पुजारी और दुकानदार कोरोना पॉजिटिव
साथ ही पुलिस चौकी मयाली को भी इसकी सूचना दी। जांच में जब पता चला कि मामला राजस्व पुलिस के पास है, तो पुलिस ने एसडीएम जखोली को फैक्स भेजकर युवक की शादी रुकवाने का अनुरोध किया। जिस लड़की से युवक शादी करने वाला था वो अगस्त्यमुनि में रहती है। इसलिए पुलिस ने अगस्त्यमुनि थाने को भी इसकी सूचना दी। जिसके बाद लड़की के घरवालों को भी इस संबंध में जानकारी दी गई। शनिवार को आरोपी पति बारात लेकर अगस्त्यमुनि जाने वाला था, लेकिन महिला की शिकायत और पुलिस के दखल के बाद शनिवार को बारात नहीं जा सकी। पीड़ित महिला ने गुप्तकाशी थाने में दी गई शिकायत में बताया कि उसके और पति के बीच विवाद चल रहा है।

यह भी पढ़ें - केदारनाथ में हेलीकॉप्टर चलाने वाले ध्यान दें, जारी हुआ सख्त नियम..तोड़ने पर होगी कार्रवाई
महिला का आरोप है कि पति उसके साथ मारपीट करता था। उसका शोषण करता था। ये मामला कोर्ट में है। इस वक्त पीड़ित अपने मायके में रहती है। उसका 7 साल का बेटा भी है, जिसकी देखभाल वो खुद कर रही है। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले उसे पता चला कि पति उसे बिना बताए गैर कानूनी ढंग से शादी कर रहा है। ऐसे में वो अपनी शिकायत लेकर गुप्तकाशी थाने गई थी। पुलिस ने भी मामले में तुरंत संज्ञान लिया और युवक की दूसरी शादी रुकवा दी। पुलिस ने युवक को चेतावनी देते हुए कहा कि वो बिना तलाक के दूसरी शादी नहीं कर सकता। इस तरह महिला की हिम्मत और पुलिस के दखल के बाद शनिवार को शादी नहीं हो सकी। पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगों को भी कानून का पालन करने की सख्त हिदायत दी है।