Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चम्पावत: मगर क्या आप जानते हैं कि सिद्धि भाटिया की इस कामयाबी के पीछे उनका एक संघर्षमय जीवन है जिसको जानकर आप भी उनको सैल्यूट करेंगे। यह 1999 की बात है। सिद्धि भाटिया की शादी के बाद तकरीबन 7 महीने की गर्भवती होने के दौरान उनके पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद सिद्धि पूरी तरह टूट गईं थीं। पेट में 7 महीने का बच्चा था, सामने उसके और उसके बच्चे के भविष्य के लिए रास्ता था। वह चाहतीं तो कोई गलत कदम उठा सकती थी, जीने के चाह छोड़ सकती थी, अवसाद में जा सकती थी। मगर सिद्धि ने इन सबको साइड करते हुए अपने सपनों को पंख देने की ठानी और दूसरों के लिए वह एक मिसाल बन कर सामने आईं। आज वह एक प्रसिद्ध बॉडीबिल्डर हैं जो महिलाओं को सेहत के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी हुई हैं। सिद्धि ने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अपने नाम किए हैं और वह फिटनेस चैंपियनशिप की भी विजेता रही हैं। सिद्धि ने अपने और अपने बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिए जमकर मेहनत की और खुद को मजबूत बनाया। आज वह अपनी जिंदगी में भी एक चैंपियन से कम नहीं हैं।