Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा के विराम लेने का समय नजदीक आ गया है। दशहरे के मौके पर उत्तराखंड के चारधाम के कपाट बंद होने की तिथि निकाली गई। पारंपरिक विधि-विधान और पंचाग गणना के बात कपाट बंद होने का दिन और समय निकाला गया। किस धाम के कपाट कौन से दिन शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे, ये भी बताते हैं। बदरीनाथ धाम यात्रा 19 नवंबर को विश्राम ले लेगी। 19 नवंबर को धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद किए जाएंगे। शाम 3 बजकर 35 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। केदारनाथ धाम के कपाट भैय्यादूज के दिन बंद होंगे। 16 नवंबर को सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे।