उत्तराखंड: बीच सड़क में मधुमक्खियों का हमला, 10 लोग घायल..मौके पर पसरा सन्नाटा

आईआईटी रोड पर गुजर रहे लोगों एवं वाहन सवारों के ऊपर आज सुबह अचानक ही मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया जिसमें दस लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत बिगड़ने पर उसको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Roorkee Bee: Bee attack on people in Roorkee
Image: Bee attack on people in Roorkee

रुड़की: रुड़की के आईआईटी रोड पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है जिससे वहां आवजाही करने वालों के बीच खौफ पसर गया है। क्षेत्र के आईआईटी रोड पर गुजर रहे लोगों एवं वाहन सवारों के ऊपर आज सुबह अचानक ही मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खी के अचानक हुए हमले से वहां हड़कंप मच गया और हमले में दस लोग घायल हो गए। मधुमक्खियों ने इस कदर लोगों को परेशान किया कि कई लोग अपना वाहन वहीं छोड़कर इधर-उधर भागने लगे और अपनी जान बचाने लगे। वहीं आक्रामक रूप धर चुकी मधुमक्खियों ने दस लोगों को अपने डंक से घायल कर दिया। एक घायल की हालत बिगड़ने पर उसको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है। चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड 2022 से पहले सियासी भूचाल, नाराज हरक सिंह को कांग्रेस का ऑफर
रुड़की के शताब्दी द्वार के पास आईआईटी रोड पर काफी बड़े-बड़े पेड़ मौजूद हैं और वहां पर हमेशा लोगों एवं वाहनों की चहल कदमी लगी रहती है। कुछ ही देर पहले वहां से कुछ लोग गुजर रहे थे कि तभी वहां पर एक पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से काफी सारी मधुमक्खियां उड़ने लगीं और कुछ ही देर बाद मधुमक्खियों ने आक्रामक रूप धर लिया और वहां से जा रहे लोगों के ऊपर धावा बोल दिया। इसके बाद वहां पर भगदड़ मच गई। जो लोग पैदल चल रहे थे वह यहां-वहां अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। जो दुपहिया वाहनों में थे वह भी अपने वाहन को छोड़कर खुद की जान बचाने में लग गए। मधुमक्खियों के हमले में तकरीबन 10 लोग घायल हो गए और एक की हालत बिगड़ने पर उसको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि मधुमक्खियों के हमले के बाद वहां मौजूद लोग दहशत में है और तकरीबन 1 घंटे तक आईआईटी रोड रुड़की में सन्नाटा पसरा रहा।