Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पंडित नैन सिंह रावत। भारत के पहले सर्वेयर। दुनिया को तिब्बत के भूगोल के बारे में बताने वाले सर्वेयर नैन सिंह रावत की कहानी जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। तिब्बत को अपने कदमों से नापने वाले नैन सिंह रावत की बायोपिक में अभिनेता टाइगर श्राफ काम करेंगे। ये अभिनेता टाइगर श्राप का बायोपिक डेब्यू होगा। निर्देशक अहमद खान हिमालय पुत्र पंडित नैन सिंह रावत पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि टाइगर श्राफ को फिल्म की कहानी पसंद आई है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें नैन सिंह रावत के बारे में बताया था। उन्हें कहानी बेहद दिलचस्प लगी। निर्देशक अहमद खान फिलहाल नैन सिंह रावत के परिवार से फिल्म के राइट्स लेने की कोशिश कर रहे हैं। 16 नवंबर से फिल्म के लिए लोकेशन की तलाश शुरू की जाएगी। उम्मीद है फिल्म का ज्यादातर हिस्सा उत्तराखंड में शूट होगा। यहां आपको देश के पहले सर्वेयर नैन सिंह रावत के बारे में भी जरूर जानना चाहिए। उनका जन्म साल 1830 में पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी तहसील में स्थित मिलम गांव में हुआ था। आगे पढ़िए