Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: पहाड़ में बन रही सड़कें सुविधा कम बवाल का सबब ज्यादा बनी हुई हैं। अब अल्मोड़ा में ही देख लें। जहां सड़क निर्माण को लेकर पूर्व प्रधान ने गुस्से में आकर जहर गटक लिया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बवाल की वजह भी आपको बताते हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान निर्माणाधीन सड़क अपने घर के नजदीक से निकलवाना चाहते थे। वो विभागीय अधिकारियों से कह रहे थे कि सड़क निर्माण का सर्वे बदला जाए और सड़क उनके घर के नजदीक से ले जाई जाए। अधिकारियों ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिससे गुस्साए पूर्व प्रधान ने तैश में आकर जहर गटक लिया। उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उनको हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। घटना भैसियाछाना ब्लॉक की है। जहां मंगलता से त्रिनैली तक सड़क बन रही है। इसी निर्माणाधीन सड़क को लेकर बवाल हो रहा है। ग्रामीण कह रहे हैं कि विभाग मानक के अनुसार काम नहीं करा रहा। आगे पढ़िए