ऋषिकेश पहुंचे यूफोरिया बैंड और सिंगर पलाश सेन ने उत्तराखंडी लोकगीत गाकर ऐसा समां बांधा कि आप भी वाह-वाह कह उठेंगे।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Euphoria band rishikesh bedu pako song
ऋषिकेश: यूफोरिया। वो बैंड जिसने साल 2000 की युवा पीढ़ी को हिंदी रॉक संगीत से परिचित कराया। इस अनोखे बैंड को जिस सिंगर ने शुरू किया, वो आज भी हरदिल अजीज हैं। ये हैं सिंगर पलाश सेन। जिन्होंने हिंदी रॉक गीत बनाने वाले एक अनोखे बैंड यूफोरिया की शुरुआत की। यूफोरिया बैंड किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यूफोरिया के गीत मायरी ने करीब दो दशक पहले खासी धूम मचाई थी। हाल में यूफोरिया बैंड और इसे लीड करने वाले रॉक सिंगर, म्यूजिशियन और एक्टर पलाश सेन ऋषिकेश में थे। यहां यूफोरिया और पलाश सेन ने उत्तराखंडी लोकगीत गाकर ऐसा समां बांधा कि आप भी वाह-वाह कह उठेंगे। लोकगीत ‘बेडू पाको बारामासा’ रॉक में सराबोर होकर ऐसा नया रूप ले लेगा, ये आपने भी कभी नहीं सोचा होगा। लोकगीतों को अलग कलेवर में पेश करना ही यूफोरिया की स्पेशिएलिटी है।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: नगर पालिका के डंपिग जोन में एक साथ दिखे 5 भालू..लोगों में दहशत
अगर आप पलाश सेन और उनके बैंड यूफोरिया के प्रशंसक हैं तो यकीन मानिए उनका गाया ‘बेडू पाको बारामासा’ गीत आपको जरूर पसंद आएगा। पहाड़ी लोकगीत ‘बेडू पाको बारामासा’ को अपनी आवाज देने वाले पॉप रॉक बैंड यूफोरिया के सिंगर डॉ. पलाश सेन ने गीत का वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो ने हर उत्तराखंडी का दिलखुश कर दिया। इसे अब तक सैकड़ों बार शेयर किया जा चुका है। ‘मायरी’, 'आगे जाने राम क्या होगा और 'जुगनी' जैसे गीतों को अपनी आवाज देने वाले पलाश सेन को ‘बेडू पाको बारामासा’ गाते देखना और सुनना सचमुच अलग अहसास है। गीत की बातें बहुत हो गईं, चलिए अब आपको वीडियो दिखाते हैं। वीडियो साभार-इन ऋषिकेश पेज
Euphoria featuring Ma Ganga in the background.. Raw, free, unapologetic!!Bedu Paako x Be bop a Lula ( she’s my baby) .. left our city for the first time in 8 months .. into the lap of pristine nature.. can’t describe the feelin.. so jammed to an immortal Pahadi song and a legendary rock n roll classic .. tonight Euphoria featuring Ma Ganga in the background.. Raw, free, unapologetic!! Video Credit - Polly Sen
Posted by Inrishikesh on Wednesday, October 28, 2020
उम्मीद है ‘बेडू पाको’ का ये रॉक वर्जन आपको जरूर पसंद आएगा।