Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुड़की: विदेश में नौकरी आज भी बेहतर भविष्य की गारंटी मानी जाती है। हर युवा विदेश जाकर नौकरी करने का ख्वाब देखता है। युवाओं के इन्हीं सपनों को शातिर जालसाजों ने अपने फायदे का जरिया बना लिया है। विदेश में नौकरी के नाम पर युवा ठगे जा रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि हम हर दिन ठगी की वारदात संबंधी कई खबरें पढ़ते हैं, लेकिन इनसे सबक नहीं लेते। रुड़की के रहने वाले एक युवक ने भी अगर थोड़ी समझदारी दिखाई होती, तो उसे आज पुलिस थाने के चक्कर ना काटने पड़ते। जालसाजों ने विदेश में नौकरी का झांसा देकर इस युवक से 2.78 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बिहार निवासी आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का नाम सुंदर लाल है। वो सिविल लाइंस कोतवाली के माजरी गांव में रहता है। सुंदर लाल ने बताया कि कुछ समय पहले उसके पास रूपेश शर्मा नाम के शख्स का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वो उनके रिश्तेदार का परिचित है। आरोपी ने परिचित का नाम भी बताया और सुंदर लाल से कहा कि वो उसकी दुबई में जॉब लगा देगा। आगे पढ़िए