Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: एक बड़ी खबर खटीमा से आ रही है। खटीमा में भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर रहे वनकर्मियों पर लड़की तस्करों ने फायर झोंक दिया। इस मुठभेड़ एक वनकर्मी घायल हो गया। खबर है कि तस्कर साल का पेड़ काटकर गिल्टों को साइकिल पर लादकर ले जा रहे थे। जवाबी कार्रवाई में हुई फायरिंग के बाद तस्कर मौके से नेपाल की ओर फरार हो गए। घायल वनकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उधर वन विभाग ने झनकईया थाने में अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक, रात्रि गश्त में दौरान वनकर्मियों को नखाताल वन क्षेत्र में कुछ चहलकदमी दिखाई दी। जिसे ही वन कर्मियों ने उन्हें रुकने को कहा तो लकड़ी तस्करों ने वनकर्मियों पर फायर झोंक दी। लकड़ी तस्करों द्वारा की गई इस अचानक फायरिंग में एक वन कर्मी विवेक कुमार घायल हो गया।वहीं, जवाबी फायरिंग के बाद अज्ञात लकड़ी तस्कर नेपाल की ओर भाग गए। आगे पढ़िए