Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: वाहन मालिक कृपया ध्यान दें। अगर आप अपनी गाड़ी की आरसी को मोबाइल नंबर से लिंक नहीं करा पाए हैं, तो ये काम जल्द कर लें। वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। आरसी को मोबाइल नंबर से लिंक कराने से आप ही फायदे में रहेंगे। ये नियम आपकी सुरक्षा के लिए ही है। आरसी को मोबाइल नंबर से लिंक करने की व्यवस्था इसलिए की जा रही है, ताकि वाहनों से जुड़ी हर जानकारी वाहन स्वामी के मोबाइल पर उपलब्ध हो सके। ऐसा ना करने वालों को भविष्य में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिवहन विभाग के नियम के मुताबिक नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर अनिवार्य है। लेकिन पुराने वाहनों के पंजीकरण ऐसे हैं, जिनमें मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, या फिर मोबाइल नंबर बदल चुका है। ऐसे लोग जल्द से जल्द मोबाइल नंबर को आरसी से लिंक करा लें, वरना भविष्य में परेशानी उठानी पड़ सकती है। परिवहन आयुक्त कार्यालय की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। आगे पढ़िए