उड़ता उत्तराखंड..ब्यूटी पार्लर चलाने वाली निकली स्मैक तस्कर, पति भी गिरफ्तार

देहरादून में स्मैक तस्करी कर रही एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका और उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के पास से 50.22 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Dehradun police: Smack smuggler arrested in Dehradun
Image: Smack smuggler arrested in Dehradun

देहरादून: उत्तराखंड में स्मैक तस्करी के केसों में बीते महीनों में काफी अधिक बढ़ोतरी हुई है और कई लोग इस गैरकानूनी धंधे के जरिए अवैध तरीके से पैसा कमाने की होड़ में शामिल हो रहे हैं। पहाड़ों पर लोग लगातार स्मैक तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में स्मैक तस्करी के दो मामले सामने आए हैं। एक देहरादून और दूसरा हरिद्वार रुड़की का बताया जा रहा है। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चलिए पहले आपको देहरादून में हुई स्मैक तस्करी की घटना से अवगत कराते हैं। देहरादून में स्मैक तस्करी कर रही एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने तस्करी में पार्लर चलाने वाली आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों एक साथ स्मैक की तस्करी कर रहे थे और दोनों पति-पत्नी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से अपील..रुद्रप्रयाग के गरीब घर की बेटी अमिता की मदद करें, 30 नवंबर को है शादी
एसओ आईएसबीटी विवेक सिंह भंडारी ने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक वाहन को रोका गया जिसमें आरोपी महिला और उसका पति मौजूद था। जब वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन के अंदर से 50.22 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनको गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान सरफराज और उसकी पत्नी शबनम के रूप में हुई है। दोनों यूपी के सहारनपुर के निवासी हैं और फिलहाल देहरादून के वन विहार के रहने वाले हैं। शबनम का एक ब्यूटी पार्लर है और दोनों पति-पत्नी एक साल से स्मैक की तस्करी का अवैध धंधा कर रहे हैं। दोनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। दूसरी घटना हरिद्वार के रुड़की से सामने आ रही है जहां पुलिस ने स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 15 ग्राम स्मैक बरामद की गई है..आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: युवाओं के लिए अच्छी खबर, समूह ‘ग’ में 854 पदों पर भर्ती..जानिए पूरी डिटेल
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली के उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा ने बताया कि बीते गुरुवार की रात को सूचना मिली कि एक आरोपी कलियर मेटाडोर स्टैंड के पास किसी को स्मैक बेचने की फिराक में घूम रहा है। जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए अंकुर शर्मा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने आरोपित को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देख कर आरोपी वहां से डर के भागने लगा पर पुलिस ने उसका पीछा कर उसको धर दबोचा और उसके कब्जे से 14 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी की पहचान शौकीन के रूप में हुई है और वह कोतवाली सिविल लाइंस का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी स्मैक की यह खेप उत्तर प्रदेश के बरेली से लेकर आया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपित के संपर्क में और कितने लोग हैं और वह यह स्मैक की खेप किसे बेचने की फिराक में था।