Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड से एक दुखद खबर है। समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से ये जानकारी दी है। उत्तराखंड के न जाने कितने नौजवान हैं, जो नौकरी करने के लिए शहरों का रुख करते हैं। रोजी-रोटी और परिवार को पालने की आस लिए ये नौजवान शहरों में कैसी जिंदगी जी रहे हैं, इस पर भी गौर करना बेहद जरूरी है। इस बीच समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने जानकारी दी है कि टिहरी गढ़वाल के कंडियाल गांव के रहने वाले मनोज सिंह राणा का पंजाब में निधन हुआ है। मनोज अपने गांव से नौकरी के लिए शहर जा रहे थे। इस बीच पंजाब और संगरूर के बीच एक भीषण हादसा हो गया। रोशन रतूड़ी ने जानकारी दी है कि ‘’आदरणीय साथियों,बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है प्रवासियों में से एक प्रवासी भाई मनोज सिंह राणा ग्राम सभा कंडियाल गांव जो कि अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए पंजाब जा रहा था, उसका बस दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई दुर्घटना पंजाब और संगरूर के बीच में हुआ, जिसकी आयु मात्र अभी 29 साल की थी जो अपने पीछे मां एक भाई और पत्नी दो छोटी बेटियों को अलविदा कह कर चला गया।’’ अपने पीछे मनोज राणा दो बेटियों को छोड़कर गए हैं, जो कि वास्तव में बेहद दुखद है। रोशन रतूड़ी आगे लिखते हैं कि ‘ईश्वर इनकी आत्मा को शांति दे परिवार को सहने की शक्ति दे और अपने चरणों में स्थान दे’।