Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
पिथौरागढ़: कोरोना काल में जहां सोशल नेटवर्किंग साइटें लोगों को एक-दूसरे के करीब लाई हैं, तो वहीं ये लोगों को तनाव भी दे रही हैं। डिप्रेशन के चलते लोग आत्मघाती कदम उठाने तक से नहीं झिझक रहे। अब पिथौरागढ़ में ही देख लें। यहां झूलाघाट में किशोरी ने फेसबुक दोस्त से कहासुनी होने पर काली नदी में छलांग लगा दी। किशोरी की किस्मत अच्छी थी जो उसे तुरंत पुलिस की मदद मिल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह किशोरी को बचाया। बाद में उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। घटना झूलाघाट क्षेत्र की है। जहां शुक्रवार शाम पांच बजे एक किशोरी ने काली नदी में कूद कर जान देने की कोशिश की। इस दौरान पास में मछली पकड़ रहे लोगों ने उसे देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।