Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुड़की: हरिद्वार के रुड़की से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जिसने पुलिस समेत पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। एक 25 वर्ष के युवक की निर्मम तरीके से हत्या की वारदात के बाद से रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। उत्तराखंड के रुड़की में झबरेड़ा क्षेत्र में हाल ही में बीते गुरुवार को रात के तकरीबन 10 बजे मृतक अपने परिजनों से यह कहकर घर से निकला था कि वह थोड़ी देर बाद वापस आ जाएगा। वह वापस तो लौटा मगर जीवित नहीं लौटा। घर से बाहर निकलने के बाद युवक की हत्या कर दी गई। बीते शुक्रवार की सुबह उसका शव बाहर पड़ा मिला। शव के ऊपर पॉलिथीन पड़ी हुई थी। घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों के बीच में हड़कंप मचा हुआ है और सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के छोटे बच्चे हैं जिनके ऊपर से पिता का साया हमेशा-हमेशा के लिए उठ चुका है। आगे पढ़िए