Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चम्पावत: पहाड़ी इलाकों में गुलदार की बढ़ती धमक से ग्रामीण दहशत में हैं। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक लोगों का जंगल-खेत में जाना मुश्किल हो गया है। गुलदार के हमले में लोग जान गंवा रहे हैं, लेकिन आदमखोरों का आतंक खत्म करने के लिए वन विभाग अब तक कोई ठोस कार्य योजना नहीं बना पाया। गुलदार के हमले की ताजा घटना चंपावत के लोहाघाट में हुई। जहां नेपाल सीमा से लगे रौंसाल के डुंगराबोरा गांव में शुक्रवार देर शाम गुलदार ने एक युवती को मार डाला। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग घर से बाहर निकलने से डरने लगे हैं। शाम होने से पहले ही गांव में सन्नाटा पसर जाता है।