Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
ऋषिकेश: पहाड़ की सड़कों की सेहत सुधरने वाली है। राज्य की सिंगल लेन सड़कों को डबल लेन बनाया जाएगा। सड़कें बेहतर होंगी तो सफर आसान और सुविधाजनक होगा। सड़क हादसे कम होंगे। सिंगल लेन सड़कों पर गाड़ी चलाते वक्त वाहन चालकों को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उनसे निजात मिलेगी। सड़कें बेहतर होंगी, तो सफर में लगने वाला समय भी बचेगा। लोग कम वक्त में एक जगह से दूसरी जगह पहुंच सकेंगे। राज्य की सड़कों को अब डबल लेन बनाने की तैयारी पूरी हो गई है। पहले चरण में आठ सौ किमी सड़कों को डबल लेन करने की योजना बनाई गई है। 500 किमी के करीब एनएच और 300 किमी से अधिक स्टेट हाईवे को डबल लेन बनाने की योजना बनाई गई है। सड़कों को डबल लेन बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके अनुसार पहले फेज में 500 किलोमीटर के करीब राष्ट्रीय राजमार्गों को डबल लेन बनाया जाएगा। विभाग ने प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। प्रस्ताव तैयार कर केंद्र को भेजा जाएगा। केंद्र की मंजूरी मिलते ही चौड़ीकरण पर काम शुरू कर दिया जाएगा। आगे पढ़िए