Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में एमबीबीएस के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मरने वाले युवक का नाम दीपराज मार्तोलिया है। वो सिर्फ 21 साल का था। होनहार दीपराज एमबीबीएस का स्टूडेंट था। पढ़ाई पूरी होने के बाद डॉक्टर बनता। समाज की सेवा करता, लेकिन मां से हुई मामूली कहासुनी से नाराज होकर दीपराज घर से निकल गया। परिजनों को लगा कि गुस्सा शांत होने पर वो घर लौट आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दीपराज घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। सोमवार को दीपराज की लाश लच्छीवाला फ्लाईओवर से आगे जंगल में रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली। उसने खुदकुशी कर ली थी। सोमवार को रेल स्टेशन मास्टर ने पुलिस को लच्छीवाला फ्लाईओवर से आगे जंगल में रेलवे ट्रैक पर किसी अज्ञात युवक की लाश पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। बाद में युवक की पहचान 21 साल के दीपराज मार्तोलिया के रूम में हुई। दीपराज का परिवार मूलरूप से पिथौरागढ़ के मुनस्यारी का रहने वाला है। आगे पढ़िए