Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित झूलाघाट में इस समय दहशत का माहौल पसरा हुआ है और वहां रहने वाले ग्रामीण बेहद डरे हुए हैं। कारण है पिथौरागढ़ सीमा से सटे नेपाल की सीमा पर तेंदुए की धमक। हाल ही में बीते सोमवार को नेपाल के दो अलग-अलग जिलों में नरभक्षी तेंदुए ने एक 18 वर्षीय किशोरी और 12 वर्षीय बच्चे को अपना निवाला बना लिया है। एक ही दिन में नरभक्षी गुलदार द्वारा दो मासूमों को अपना शिकार बनाने के बाद से नेपाल से सटे हुए पिथौरागढ़ के झूलाघाट में भी निवासियों के बीच में हड़कंप मचा हुआ है और वहां खौफ का माहौल पर पसर चुका है। घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है। पिथौरागढ़ जिले की सीमा से सटे नेपाल के बैतड़ी और डडेलधुरा जिलों में एक नरभक्षी गुलदार ने एक बच्चे और एक युवती को अपना निवाला बना लिया है। आगे पढ़िए