Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
ऋषिकेश: कल दिवाली का पावन त्योहार है और समस्त उत्तराखंड इस समय त्योहार की तैयारियां करने में व्यस्त है। मगर किसे पता था कि दिवाली के त्योहार से एक दिन पहले उत्तराखंड की खुशियों को ऐसी नजर लग जाएगी। एक बेहद बुरी खबर कश्मीर से सामने आ रही है। कश्मीर में बॉर्डर पर पाकिस्तान के साथ हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड का एक जवान आज शहीद हो गया है। दिवाली से पहले शहीद जवान के घर पर मातम छा गया है। जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में पाकिस्तान की तरफ से युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए आज फायरिंग की गई जिसमें ऋषिकेश के निवासी बीएसएफ के जवान राकेश डोभाल शहीद हो गए हैं। पाकिस्तान अपनी कायर हरकतों से बाज आता नहीं दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी कायराना हरकत दिखाते हुए आज एलओसी के पास अलग-अलग इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन किया और फायरिंग के दौरान ऋषिकेश के जवान राकेश डोभाल शहीद हो गए हैं।