Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के युवा हर क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन करने में जुटे हुए हैं। खेलकूद से लेकर शिक्षा तक... हर क्षेत्र में उत्तराखंड के महत्वाकांक्षी युवा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम ऊंचा कर रहे हैं। खासकर कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड के प्रतिभाशाली युवाओं ने कई बार समाज के आगे मिसाल पेश की है। आज हम एक ऐसे ही युवक की बात करने वाले हैं जिन्होंने बतौर शोधकर्ता विश्व के टॉप शोधकर्ताओं की रैंकिंग में अपनी जगह बना ली है और राज्य के नाम का परचम बुलंद किया है। मूल रूप से पिथौरागढ़ के निवासी और चंपावत जिले के रहने वाले डॉ. अभिषेक बोहरा ने विश्व के बेहतरीन शोधकर्ताओं की रैंकिंग में अपनी जगह बना ली है। पिथौरागढ़ के अभिषेक बोहरा विश्व के टॉप शोधकर्ताओं में अब शामिल हो चुके हैं। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र बायोलॉजी की अक्टूबर में जारी की गई सूची में अभिषेक बोहरा का नाम प्रकाशित किया गया। इस सूची को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी कैलिफ़ोर्निया अमेरिका के शोधकर्ताओं ने तैयार किया है जिसमें विश्व के टॉप शोधकर्ता शुमार हैं। दुनिया के टॉप शोधकर्ताओं की लिस्ट में उत्तराखंड के अभिषेक बोहरा ने भी अपना नाम दर्ज करा लिया है।