उत्तराखंड: लोक गायिका संगीता ढौंडियाल का नया गीत रिलीज...देखिए शानदार वीडियो

लोक गायिका संगीता ढौंडियाल एक बार फिर अपनी शानदार प्रस्तुति लेकर हाजिर हुई हैं। उनका नया गीत ‘रमझमा’ हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Garhwali Geet: Sangeeta Dhoundiyal latest song
Image: Sangeeta Dhoundiyal latest song

देहरादून: उत्तराखंड के लोक संगीत को देश-विदेश के मंच तक पहुंचाने में यहां के लोक कलाकारों का अहम योगदान रहा है। संगीता ढौंडियाल पहाड़ की ऐसी ही हुनरमंद लोक गायिका हैं। सोशल मीडिया पर इनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। इनके गीत रिलीज होते ही सुपरहिट हो जाते हैं। संगीता ढौंडियाल जितना मधुर गाती हैं, वो उतनी ही उम्दा परफॉर्मर भी हैं। उनका हर स्टेज शो, हर गीत हिट नहीं बल्कि सुपरहिट होता है। लोक गायिका संगीता ढौंडियाल एक बार फिर अपनी शानदार प्रस्तुति लेकर हाजिर हुई हैं। यूट्यूब पर हाल में उनका नया गीत ‘रमझमा’ रिलीज हुआ। जिसने आते ही धूम मचा दी है। अगर आपको किसी एक गीत में उत्तराखंड दर्शन करना हो तो आप ‘रमझमा’ देख लीजिए। रिमिक्स के दौर में ये ओरिजनल गीत आपकी आंखों के साथ आपके मन को भी सुकून देगा। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां और खूबसूरत पहाड़ी गीत..आप भी देखिए वीडियो
उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा संगीता ढौंडियाल के गीतों की खास पहचान है। ‘रमझमा’ भी इससे अछूता नहीं रहा। ये पूरी तरह उत्तराखंड की मिट्टी में रचा-बसा गीत है। जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इसे अब तक हजारों बार देखा गया। लोक गायिका संगीता ढौंडियाल ने इस गीत को लिखा और गाया है। म्यूजिक कंपोजर भी वही हैं। रिदम पर सुभाष पांडेय ने सहयोग दिया है। जबकि म्यूजिक अरेंजर रंजीत सिंह हैं। सैंडी गुसांई और सतीश आर्य की कोरियोग्राफी कमाल है। डायरेक्शन और सिनेमैटोग्राफी गोविंद नेगी की है। सब ने बढ़िया काम किया है। पहाड़ की खुशबू से रचा-बसा ये उत्तराखंडी गीत आपको जरूर पसंद आएगा। चलिए अब आपको ‘रमझमा’ का वीडियो दिखाते हैं। आपको गीत कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आगे देखें वीडियो

  • Youtube सब्सक्राइब करें: