POK में एयर स्ट्राइक की खबर सिर्फ अफवाह..आर्मी ने कहा- एक भी गोली नहीं चली

सेना ने कहा कि पीओके में एक भी गोली नहीं चली है और ये खबरें झूठी हैं। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
India air strikes: India air strikes in pok
Image: India air strikes in pok

देहरादून: पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर में भारतीय एयरफोर्स द्वारा आतंकवादी लॉन्‍च पैड पर एयर स्‍ट्राइक संबंधी खबरों को भारतीय सेना ने फर्जी करार दिया है। सेना ने कहा कि पीओके में एक भी गोली नहीं चली है और ये खबरें झूठी हैं। आपको बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि भारतीय सेना ने पीओके में आतंकी लॉन्‍च पैड पर एयर स्‍ट्राइक की है, लेकिन ये साफ हो गया है कि ये सिर्फ अफवाह है। इस बारे में एनएनआई ने बकायदा का सेना का बयान दिया है। वो रिपोर्ट भी हम आपको बता रहे हैं। इससे पहले अलग अलग न्यूज चैनलों और वेबसाइट में एयर स्ट्राइक की खबरें उड़ रही थी। अब सेना के बयान के बाद ये साफ हो गया है कि किसी भी तरह की एयर स्ट्राइक नहीं हुई।